सारंगढ़ बिलाईगढ़
सीड बाल के वृहद बीजारोपण और वृक्षारोपण में पुनर्वास मंत्री टंकराम वर्मा ने दी भागीदारी

सैकड़ों ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी हुए शामिल
पंचायत विभाग के वीबीजीरामजी और बिहान टीम की महिला सदस्यों में रहा उत्साह
सारंगढ़-बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के नेतृत्व में जिले में चलाये जा रहे सीड बाल अभियान को सोमवार को और मजबूती मिली है। पुनर्वास मंत्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति और भागीदारी में सोमवार को सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम छुहीपाली के पठारी क्षेत्र में 5 हजार सीड बाल का वृहद बीजारोपण और नवनिर्मित डबरी के मेड़ में 30 पौधारोपण किये। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। इस कार्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वीबीजीरामजी और बिहान टीम की महिला सदस्य उत्साहित थे।
इस दौरान राहत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने वहां उपस्थित महिलाओं से महतारी वंदन राशि मिल रहा या नहीं, बच्चों से नाम और कौन से स्कूल में पढ़ रहे, गांव में कितने क्लास तक स्कूल है, हाईस्कूल कहां पढ़ने जा रहे और कितना दूर है आदि प्रश्न किये वहीं महिलाओ ने जवाब में कहा कि महतारी वंदन राशि मिल रही, गांव में 8वी क्लास तक मिडिल स्कूल है। 3 किलोमीटर दूर हाईस्कूल उच्चभिट्ठी में पढ़ने जाते हैं, वहीं बच्ची ने अपना नाम और कौन से क्लास में पढ़ रही उसका जवाब दी।
वीबीजीराम जी योजना अंतर्गत 2026-27 जनपद पंचायत सारंगढ़ के ग्राम पंचायत छुहीपाली में दो हेक्टेयर एरिया में पहाड़ के ढलानों में स्टैगर्ड कंटुर ट्रेंच का निर्माण 5.60 लाख की लागत राशि से कराया जा रहा है जिससे पहाड़ से बहने वाली पानी की गति को रोककर इनफील्ट्रेशन किया जा सकेगा और क्षरण हो रहे मृदा का संरक्षण होगा। ग्राम पंचायत छुहीपाली में बहने वाले पहाड़ों के पानी का उपयोग किसी भी प्रकार से नहीं हो पा रहा था। पहाड़ी एरिया के आस-पास पानी का कोई भी स्त्रोत नहीं था। आस-पास रहने वाले लोगों को पानी की बहुत समस्या हो रही थी, जिसके लिए योजना के तहत नया तालाब निर्माण कराया गया है जिसमें पहाड़ों से बहने वाले पानी को एकत्रित किया गया है। स्टैगर्ड कंटुर ट्रेंच मृदा संरक्षण तथा नया तालाब जल संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य करेगा, जो की गाँव वालो के लिए बहुत उपयोगी होगा। वर्तमान में 2400 ट्रेंच का निर्माण हुआ है, जिसमें 5 हजार सीड बाल का बीजारोपण किया गया। यह कार्य जल संरक्षण के साथ साथ बारिश के मौसम में ग्रामीणों को रोजगार भी मुहैया करा रहा है।
इस कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एस पी सुनील शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य दिनेश जांगड़े, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल, सुभाष जालान, जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, जनपद सीईओ राधेश्याम नायक, संजू पटेल, शशिकांत गुप्ता सहित सरपंच रामगोपाल अजय, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और सारंगढ़ ब्लॉक के बिहान की महिला सदस्य महिलाएं उपस्थित थीं।




