15 अगस्त की तैयारियों के लिए कलेक्टर ने विभागों को दी जिम्मेदारी

सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश
एग्रीस्टेक पंजीयन, जीरामजी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 अगस्त 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी को आयोजन का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं अन्य लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने एग्रीस्टेक (किसान पंजीयन) की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित पंजीयन को शीघ्र पूरा कराने के लिए सभी तहसीलदारों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही विकसित भारत “जी राम जी” योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन भवनों एवं अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।




