छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बिहार चुनाव वाल्मीकि नगर में जि पं सदस्य विनोद भारद्वाज बनाए गए पर्यवेक्षक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के द्वारा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से कांग्रेस के एकमात्र जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज को बिहार चुनाव के वाल्मीकि नगर विधानसभा में पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिला पंचायत सदस्य भाई विनोद भारद्वाज जी को बिहार चुनाव के वाल्मीकि नगर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा जी के पक्ष में चुनाव प्रचार हेतु पर्यवेक्षक बनाए गया है।
जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों, जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और तमाम कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से विनोद भारद्वाज जी को बधाई प्रेषित की है। प्रेस से चर्चा के बाद विनोद भारद्वाज जी ने बताया कि यह हमारे छत्तीसगढ़ के प्रभारी गण अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय व प्रदेश के नेता गण, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण ने मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को ऐसी महती जवाबदारी सौपी है उसके लिए मैं उनका आभारी हूं और कांग्रेस में यह एक बड़ा संदेश है की जमीनी कार्यकर्ता को संगठन के अनुभव और कार्यशैली को देख ऐसी जवाबदारी सोपी गई है। जिससे कार्यकर्ताओं का सम्मान और सक्रियता बढ़ती है। सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button