रामटेक के पास भीषण सड़क हादसा ड्राइवर की मौत

सारंगढ़ न्यूज़/ जिले के रामटेक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई । हादसा इतना भीषण था कि – पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई । पिकअप रात को मटर लेकर सराईपाली जा रही थी और तक़रीबन 2 से 3 बजे रात रामटेक के पास पंहुचा जहाँ इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया व गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि – वाहन बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया और पलट गया जिससे चालक अंदर ही फस गया और गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई वही । मृतक का नाम अजय मानिकपुरी बताया जा रहा है जो पिथौरा क्षेत्र के गड़बेडहा गावं का बताया जा रहा है ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची । गाड़ी टक्कराने के बाद पलट गई थी जिसकी वजह से चालक अंदर ही फस गया था जिसे पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी । कई घंठो तक रात मे ही गाडी को सीधा कर चालक को निकाला गया । घटना में चालक को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में रात्रि का वक्त था किसी गाड़ी को बचाने या नींद आ जाने या फिर तेज रफ्तार से वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।




