छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे को प्रतीक चिन्ह भेटकर दी विदाई

जिले में मीडिया के साथियों का अपार स्नेह और सहयोग मिला – डॉ संजय कन्नौजे

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ जिले के कलेक्टर के रूप में कार्यरत रहे डॉक्टर संजय कन्नौजे जी के स्थानांतरण आदेश के बाद जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ और पत्रकार साथियों ने उनसे मुलाकात की। उन्हें भावभीन विदाई दी और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। पत्रकारों ने कहा कि आपका 1 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से विकास के रूप में नजर आया मीडिया के साथ आपका तालमेल सदा बना रहा, शासन – प्रशासन और जिला प्रशासन के कार्यों को अपने निरंतर पत्रकारों से साझा किया। छोटी – बड़ी कार्यक्रमों को लेकर आपकी पत्रकार वार्ता पारदर्शिता के साथ प्रशासनिक सूचनाए जो सहज ही आम जनता तक पहुंचती रही। यह आपकी उत्कृष्ट कार्य शैली को बताता है। जिला कलेक्टर ने कहा कि इस 1 वर्ष के कार्यकाल के दौरान मीडिया के साथियों का बहुत स्नेह व सहयोग मुझे मिला आम जनता और प्रशासन के बीच जिले के पत्रकारों ने एक सेतु का काम किया।

उक्त अवसर पर अब्बास अली सैफी प्रदेश उपाध्यक्ष, गोल्डी नायक जिला अध्यक्ष, गोपेश रंजन द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष, राजमणि केसरवानी जिला उपाध्यक्ष, केजार अली जिला कोषाध्यक्ष, राजा खान ब्लाक महासचिव, किसान गुप्ता, राजेंद्र साहू, भारत भूषण साहू, मणिशंकर जायसवाल, नरेंद्र देवांगन, सालिक साहू, सुभाष जायसवाल, हितेंद्र साहू मुकेश इंद्रजीत कमल आदि पत्रकार साथी साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button