सारंगढ़ बिलाईगढ़

संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर ने कृषि प्रक्षेत्र अमेठी का किया निरीक्षण

राजेश कुमार राठौर ने की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 मई 2026/संयुक्त संचालक राजेश कुमार राठौर कृषि संभाग बिलासपुर द्वारा गुरुवार को कार्यालय उप संचालक कृषि एवं कृषि प्रक्षेत्र अमेठी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की तथा विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर उनके द्वारा किसानों के बीच हरी खाद के व्यापक प्रचार -प्रसार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि हरी खाद के उपयोग से भूमि की उर्वरता में वृद्धि होती है तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम की जा सकती है। उन्होंने उपस्थित समस्त कार्यालयीन स्टाफ एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को बिजीए (ब्लू ग्रीन एलगी ) कल्चर उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण भी प्रदान किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही बिजीए कल्चर का उत्पादन प्रारंभ कर किसानों को उपलब्ध कराया जाए, ताकि धान की खेती में जैविक उर्वरक के रूप में इसका अधिक से अधिक उपयोग हो सके।

सयुंक्त संचालक राठौर ने कहा कि बिजीए कल्चर के उपयोग से उत्पादन लागत में कमी आएगी एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को किसानों तक इस तकनीक की जानकारी पहुंचाने एवं उन्हें इसके उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए है। इस निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में आशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि सारंगढ़ बिलाईगढ़, ए के बनाफर, सहायक संचालक कृषि- बिलासपुर, शारदा पैंकरा, उप प्रबंधक बीज- बरमकेला, आत्माराम सिदार, प्रबंधक कृषि प्रक्षेत्र अमेठी, जिले के सभी विकासखंडों से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी के साथ आत्मा योजना अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button