छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय का फलों से किया गया ‘तुलादान’…

ग्रामीणों में बांटे फल, बुजुर्गों ने दिया दीर्घायु होने का आशीर्वाद..

सारंगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सालर मल्दा मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय का जन्मदिन बेहद अनूठे और सेवाभावी ढंग से मनाया। श्री पांडेय के निवास स्थान पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका ‘तुलादान’ किया, जिसमें उन्हें फलों से तौला गया। तुलादान से प्राप्त इन सभी ताजे फलों को बाद में जरूरतमंदों और ग्रामीणों के बीच वितरित कर खुशियां बांटी गईं।

यह पूरा गरिमामय कार्यक्रम सालर मल्दा मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश्वर पटेल एवं जिला पंचायत सदस्य श्री हरिहर जायसवाल के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर श्री संजय भूषण पांडेय को मंच पर तराजू के एक पलड़े पर बैठाया गया, जबकि दूसरे पलड़े पर तरबूज, केले और नारियल जैसे मौसमी फल रखकर उनके वजन के बराबर तौला गया। कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और माला पहनाकर अपने चहेते नेता को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, समाज सेवी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री दीपक अग्रवाल
श्री चंद्रकिशोर सारथी (सरपंच प्रतिनिधि),
श्री युधिष्ठिर मंथन,श्री ध्रुव महंत, प्रतिक, नीरज,वरिष्ठ पत्रकार जगन्नाथ बैरागी एवं पत्रकार रामगोपाल वैष्णव सहित दर्जनों प्रबुद्ध जन और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ग्राम फर्सवानी में बांटे गए फल-

राजनीतिक चमक-दमक से दूर, इस जन्मदिन को सेवा संकल्प से जोड़ते हुए तुलादान से प्राप्त सभी फलों को तत्काल ग्राम फर्सवानी ले जाया गया। वहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाँव की महिलाओं, मासूम बच्चों और बुजुर्गों को एकत्रित कर फल वितरित किए।
भीषण गर्मी के इस मौसम में ताजे फल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। फल ग्रहण करने के बाद गाँव के बुजुर्गों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय के उत्तम स्वास्थ्य, सुखी जीवन और दीर्घायु होने का सहृदय आशीर्वाद दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की सेवा ही भाजपा का मूल मंत्र है और अध्यक्ष जी का जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button