सारंगढ़ बिलाईगढ़

“भाजपा का झूठ हुआ बेनकाब, कुछ कांग्रेसियों के भाजपा प्रवेश की खबरो की खुली पोल”

खीलन सोरेंग को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान,

खीलन सोरेंग अगर कांग्रेस में था तो नियुक्ति पत्र सदस्यता दिखाएं और भाजपा ज्वाइन किया है तो कांग्रेस से प्रमाणित इस्तीफा बताएं – रामनाथ सिदार शहर कांग्रेस अध्यक्ष

भाजपा अपनी चिंता करें
वार्ड नंबर 10 में पूर्व प्रत्याशी संजय सोरेंग या नया दावेदार खीलन सोरेंग

सारंगढ़ न्यूज़/ नगर पालिका चुनाव को लेकर जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, पार्टी और संगठन चुनाव के माहौल बनाने को लेकर कई हथकंडे अपनाने पर साफ नजर आ रहे हैं, वैसे ही वाक्या आज सोशल मीडिया पर भाजपा में कांग्रेस के 50 सदस्यों की प्रवेश के खबरें ट्रेंड पर रही लेकिन जैसे ही कांग्रेस के शहर अध्यक्ष का खंडन सोशल मीडिया पर जारी हुआ तो भाजपा की पोल खुल कर रह गई और भाजपा का फैलाया झूठ जनता के सामने आ गया।

सूत्रों की माने तो सारंगढ़ वार्ड नंबर 10 खैराहा जुनाडीह में तीन बार के पार्षद रामनाथ सिदार के विरुद्ध भाजपा ने पिछले बार संजय सोरेंग को टिकट दिया था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा आज भाजपा जिला कार्यालय चंदई में सोशल मीडिया में खीलन सोरेंग द्वारा कांग्रेस छोड़ भाजपा प्रवेश की खबरों का हम खंडन करते हैं और खिलन सोरेंग अगर यह कहते हैं कि मैं कांग्रेस में था तो कांग्रेस की सदस्यता या प्रवेश संबंधी कागजात दिखा दे और अगर वह भाजपा प्रवेश किए हैं तो कांग्रेस से प्रमाणित इस्तीफा दिखा दे। सूत्रों की माने तो खिलन सोरेंग की एक दूसरी पार्टी में वार्ड उपाध्यक्ष की खबरें चर्चा में है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते वर्तमान में और पूर्व में खिलन सोरेंग ने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। भाजपा का यह पुराना हथकंडा है। यह वार्ड कांग्रेस का मजबूत किला है और यहां की जनता सेवा करने वाले को पहचानती है। जब वार्ड में बीजेपी वोट मांगने आएगी तो चूना पत्थर, पेट्रोल डीजल की बढ़ती मूल्य, बढ़ती बिजली बिल गैस सिलेंडर की सब्सिडी और बच्चों का प्रवेश शुल्क और बीजेपी सरकार आने के बाद वार्ड वासियों को दी गई सुविधा का बखान तो पहले कर ले, वार्ड वासी या प्रश्न जरूर पूछेंगे बाकी झूठ और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह नहीं कर सकते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button