सारंगढ़ बिलाईगढ़

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह ठाकुर के माताजी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व संसदीय सचिव एवं जिलाध्यक्ष

सारंगढ़ न्यूज़/ रायगढ़ जिला के पूर्व आईटी सेल के जिला अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह ठाकुर जी की पूज्य माताजी स्वर्ग की शांति देवी जी के दशगात्र संस्कार कार्यक्रम में जिले के कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव तथा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए उन्होंने स्वर्ग की शांति देवी की छायाचित्र में पुष्पांजलि देते हुए उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने दशक्रम कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। सारंगढ़ अग्रसेन भवन में दशक्रम कार्यक्रम में जहां जिले भर के कांग्रेस के नेता व्यापारी नगरवाशी अन्य संगठन प्रमुख और नगर वशी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी नंदकिशोर गोयल घनश्याम मनहर गोल्डी नायक रामनाथ सिदार नीतीश बंजारे रमेश खूंटे तारकेश्वर टांडेल ने शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की।

पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने उनके निवास पहुंचकर परिवार जनों से भेंट की उनके साथ जिला महामंत्री द्वय गोल्डी नायक व अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप अनंत कांग्रेस नेत्री लता जाटवर जिले के उपाध्यक्ष परमानंद साहू जिले के सचिव उत्तरा साहू श्री जांगडे जी, प्रियांशु जांगड़े तथा पूर्व सरपंच लक्की कोसले आदि जन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button