सारंगढ़ बिलाईगढ़

ट्रक रोककर मार पीट और लूट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार 1 बालक भी शामिल

सारंगढ़ । थाना सरसींवा पुलिस ने ट्रक रोककर मारपीट एवं डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों सहित 1 विधि से संघर्षरत बालक को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। प्रार्थी राजशांति प्रकाश बिके ट्रक क्रमांक MH 33 T 7010 में 18 सितंबर को उड़ीसा बरगढ़ से कोल्डड्रिंक लोड कर बिलासपुर जा रहा था। रात्रि करीब 2:30 बजे शास. अस्पताल गाताडीह के सामने 4 मोटरसाइकिल सवारों ने पत्थर मारकर ट्रक का शीशा तोड़ा और रोककर गाली- गलौज, मारपीट कर मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्डड्रिंक की पेटियां लूट ली। रिपोर्ट पर थाना सरसींवा में अपराध क्र. 246/2026 धारा 310(2),126(2),324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर सूचना तंत्र सक्रिय किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुनसान रोड पर दूसरे राज्य की गाड़ी रोककर लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 4 मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्डड्रिंक की पेटियां बरामद की। आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। गिरफ्तार आरोपी (1) यशस्वी साहू उर्फ बंटी, सरसींवा (2) यशवंत साहू उर्फ सोनू, सोहागपुर (3) देवेंद्र साहू उर्फ नानू, मोहतरा (4) पुष्पेंद्र चौहान, चिचोली (5) शशांक रात्रे उर्फ राजा, जोगेसरा (6) छोटेलाल साहू, मोहतरा (7) मुकेश कुर्रे, तिलाईपाली एवं 1 बालक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button