सायबर जाग्रति अभियान शिवरों में 6000 से अधिक लोग हुए जागरूक

सरसींवा।छत्तीसगढ़ पुलिस के निर्देश पर जिलों में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहे सायबर जागृति अभियान के छठवें सप्ताह में पुलिस ने विशेष उपलब्धि हासिल की 13 से 22 सितम्बर के बीच थानों ,चौकी,गावो,स्कूल,कालेज,हाट, बाजारों पर शिविर लगाकर 6000 से अधिक लोगो को सायबर ठगी से बचाव की जानकारी दी
इस सप्ताह असंगठित क्षेत्र के युवाओ व श्रमिको को फोकस किया गया पुलिस ने बताया कि ठग फर्जी नियुक्ति पत्र,लोन ऐप ओ टी पी,कयुअर कोड,यू पी आई एवं के वाई सी के नाम पर ठगी कर रहे है नकली लेटरहेड पर नॉकरी का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन फीस मांगी जाती है तो लोन ऐप मोबाइल का डेटा चुराकर ब्लैकमेल करते है
पैसा पाने के लिये कयूआर स्कैन, पिन की जरूरत नही होती पुलिस ने अपील की है कि ओ टी पी,पिन,पासवर्ड किसी को न बताए अनजान लिंक या ए पी के पर क्लिक न करे लोन एप को कान्टेक्ट-गैलरी की अनुमति न दे नॉकरी का ऑफ़र मिलने पर कम्पनी की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि कर
रोजगार के लिए रोजगार कार्यलय पोर्टल, कौशल उन्नयन योजना,रोजगार मेलो और श्रम विभाग के शिविरों जैसे सरकारी माध्यम ही अपनाए ठगी होने पर तुरन्त 1930 पर काल करे या सायबर क्राइम गवर्मेंट डाट इन पर शिकायत दर्ज कर लेनदेन के स्किनसॉट मेसेज सम्भालकर रखे एवं बैंक को सूचना दे कर खाता ब्लाक कराए




