सारंगढ़ बिलाईगढ़

अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 कोचिया को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सलिहा।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ श्री विजय कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 07/08/2026 को थाना सलिहा के मुखबीर सूचना पर ग्राम आमाकछार निवासी बहादूर सारथी पिता नंद झरोखा सारथी उम्र 44 वर्ष ग्राम आमाकछार थाना सलिहा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के घर के पीछे निर्माणाधीन खुला मकान के पास जाकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी बहादूर सारथी के कब्जे से कुल 45 लीटर अवैध हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब किमती 4500 रू. को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जो न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरी. पुरेन्द्र मल्होत्रा, सउनि. प्रकाश रजक, प्रधान आर. 109 नरेंद्र साहू, आर. 68 राजेेश नारंग, आर. 347 चंद्रप्रकाश भारद्वाज, आर. 283 आनंद पुरेना एवं समस्त थाना स्टाफ सलिहा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button