छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई धरती आबा की बैठक

चिन्हित 17 ग्रामों के प्रत्येक घर में योजनाओं के लाभ का डाटा संग्रह करने के निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 जून 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में 17 ग्रामों के पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे, धरती आबा जिला परियोजना समन्वयक सरिता वर्मा, वेतन प्रभारी विमल अजगल्ले सहित बलभद्र पटेल आदि पंचायत सचिव उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी 17 ग्रामों में सर्वे कर वर्तमान जनसंख्या के अनुसार निर्धारित मापदण्ड अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर 17 विभागों के 26 योजनाओं की सेचुरेशन पूर्ण करने हेतु प्रत्येक सचिव को प्रारंभिक डाटा संग्रह हेतु एक सप्ताह का समय देकर प्रत्येक परिवार का जानकारी संकलन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात् प्रत्येक धरती आबा चिन्हित 17 ग्रामों में प्रत्येक आदिवासियों के घर की सत्यापन किया जाना अनिवार्य है। इन ग्रामों में 06 से 14 वर्ष के शालात्यागी बच्चों को चिन्हांकन कर स्कूल एवं छात्रावास, आश्रमों में प्रवेश कराने निर्देशित किया गया। इन 17 ग्रामों के आदिवासी महिलाओं एवं बच्चों के कुपोषण की शत प्रतिशत जानकारी और उनको दिए जा रहे पोषण आहार तथा उनमें हो रहे सुधार की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि धरती आबा योजना आदिवासी समुदायों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का एक महत्वपूर्ण पहल है और इसके सफल संचालन के लिए प्रत्येक स्तर पर समन्वय आवश्यक है। धरती आबा अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जनजातीय क्षेत्रों एवं समुदायों का समग्र विकास करना है। अभियान के तहत जनजातीय बाहुल्य गांव में सभी शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार पहुंचाया जाएगा।धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधा जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, मनरेगा, पेंशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, महतारी वंदन योजना, टीकाकरण आदि शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button