दिवंगत पटेल दंपति के दशगात्र में पहुंचे जिपं अध्यक्ष संजय पांडेय, व्यक्त की गहरी संवेदना

भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के साथ भाजपा नेताओं ने दी पुष्पांजलि
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के ग्राम घोटला बड़े में आयोजित स्व. देवनारायण पटेल एवं उनकी पत्नी स्व. सविता पटेल के दशगात्र व गंगाभोज कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत दंपति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उक्त घटना बहुत ही हृदय विधायक घटना थी जिस प्रकार से आज इस कार्यक्रम में अधिकारियों जन नेताओं ग्रामीण समाज प्रमुखों के साथ एक जैन सैलाब समय उम्र कर आया यह स्वर्गीय भाई देवनारायण पटेल के साथ उनकी आत्मीयता और लगाओ को दर्शाता है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि हमें हमारे परिवार के साथ सामाजिक रूप से भी क्षति हुई है हमारा संगठन और हम सभी उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हैं स्वर्गीय पटेल दंपति को विनम्र श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में अजेश अग्रवाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, डॉ हरिहर जायसवाल, मुरारी नायक, कैलाश पटेल, सौहाद्र सिदार, विलास सारथी, हेमसागर नायक, सौपनील स्वर्णकार जी, रामचरण पटेल, योगेश पटेल मंडल अध्यक्ष, खीरसागर पटेल, मोती पटेल पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष, कुलदीप पटेल अधिवक्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उपस्थित होकर दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।




