छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में नज़र आये सीईओ ऋषिकेश तिवारी

विकास कार्यों को गति देने किया गुडेली टीमारलगा गोडम कोतरी मैराथन क्षेत्र भ्रमण

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जिला पंचायत श्री ऋषिकेश तिवारी ने प्रभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए मैराथन क्षेत्र भ्रमण किया। उन्होंने मैदानी स्तर पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ संबंधित डी ओ श्रीमती संजू पटेल, एपीईओ शशिकांत गुप्ता, जनपद सीईओ राधेश्याम नायक, युवराज पटेल पी ओ, स्थानीय सरपंच और सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत टीमरलगा (नाथलदाई परिसर का सौंदर्यीकरण):- सीईओ श्री तिवारी ने प्रसिद्ध नाथलदाई परिसर का बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने इस धार्मिक व सामाजिक स्थल को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए एक विशेष सौंदर्यीकरण प्लानिंग तैयार कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत गुड़ेली (वृक्षारोपण एवं खनिज कार्य):- पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चल रहे वृक्षारोपण कार्यों का जायजा लिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में संचालित गौण खनिज के कार्यों का भी भौतिक निरीक्षण कर नियमों के तहत कार्य करने की हिदायत दी।

ग्राम पंचायत गोड़म (रीपा क्षेत्र का अवलोकन):- ग्रामीण आजीविका पार्क (RIPA) क्षेत्र का भ्रमण कर सीईओ ने इसकी वर्तमान उपयोगिता और गतिविधियों को देखा। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए रीपा को और अधिक सक्रिय व उपयोगी बनाने पर जोर दिया।

ग्राम पंचायत कोतरी (FSTP और लेमन ग्रास खेती):- फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) का निरीक्षण, प्लांट की कार्यप्रणाली को देखने के बाद उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक मात्रा में फीकल स्लज को ट्रीटमेंट प्लांट में लाकर प्रोसेस किया जा सके।
लेमन ग्रास खेती: क्षेत्र में लेमन ग्रास (Lemon Grass) की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आबादी भूमि का विशेष अवलोकन किया गया।

क्या कहते हैं अधिकारी :- “शासन की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ सीधे ग्रामीणों तक समय पर पहुँचना चाहिए। कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

ऋषिकेश तिवारी
सीईओ जिला पंचायत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button