विकास कार्यों को रफ्तार देने मैदान में उतरे जिपं सीईओ ऋषिकेश तिवारी

बरमकेला जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण,
बरमकेला न्यूज/ जिला पंचायत के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री ऋषिकेश तिवारी द्वारा क्षेत्र का निरंतर भ्रमण कर जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में उन्होंने जनपद पंचायत बरमकेला के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर चल रहे निर्माण व जन कल्याणकारी कार्यों का जायजा लिया।
ग्राम पंचायत बार (एफएसटीपी का निरीक्षण):- स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
सीईओ ने अधिकारियों को इस प्लांट को हर हाल में 15 अगस्त 2026 तक पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत जामपाली (आंगनबाड़ी):-
नौनिहालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र में बेबी टायलेट निर्माण कराने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत पंचधार (महिला स्वरोजगार):-
कपटी साड़ी (हथकरघा) का कार्य कर रही महिलाओं के हुनर को देखा। महिला सशक्तिकरण और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक महिलाओं को बुनकरी की ट्रेनिंग देकर काम से जोड़ने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत भीखमपुरा (सपेरा बस्ती आवास योजना):- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सपेरा बस्ती में बनाई जा रही आवास कॉलोनी का निरीक्षण किया। पूरी कॉलोनी को 3 महीने के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य दिया। कॉलोनी में बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जानकारी ली।
ग्राम पंचायत सुखापाली (उद्यानिकी कार्य):-
‘बिहान’ समूह की महिलाओं द्वारा 25 एकड़ के विस्तृत रकबे में की जा रही अमरूद और खीरा की खेती का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की।
इस महत्वपूर्ण मैदानी दौरे के दौरान विकासखंड और पंचायत स्तर की पूरी टीम मुस्तैद रही, जिनमें प्रमुख रूप से एपीईओ, एसडीओ, डीईओ, पीईओ, एडीईओ (RES), ब्लॉक कोऑर्डिनेटर (BC), सब-इंजीनियर, तकनीकी सहायक, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक आदि शामिल रहे।




