सारंगढ़-बिलाईगढ़ के चार स्वर्णिम माटी पुत्रों उत्कृष्ट खिलाड़ियों का शासकीय सेवा में चयन

वसीम मो, सौरव यादव सूरज अग्रवाल रितेश यादव को जिला खेल संघ ने दी भावभीनी बधाई
सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज/ छत्तीसगढ़ शासन की “उत्कृष्ट खिलाड़ी” योजना के अंतर्गत घोषित शासकीय सेवा चयन सूची में जिले का नाम रोशन करने वाले सॉफ्टबॉल के चार राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों वसीम मोहम्मद, सौरभ यादव, सूरज अग्रवाल और रितेश यादव को शासकीय सेवा के लिए चयनित किया गया है। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला खेल संघ सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और चयन पर प्रसन्नता जताते हुए जिला खेल संघ के अध्यक्ष गोल्डी नायक ने कहा कि
“आपकी यह अभूतपूर्व सफलता आपके कठोर परिश्रम, अटूट अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। आपने पूरे जिले का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं आगे के स्वर्णिम भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।”
इस अवसर पर जिला खेल संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। बधाई प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से
पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी: शेख कासीम, राजेश नायक, मोहम्मद खलील, गोल्डी नायक, त्रिलोक मैत्री, कौशल सर, फकीरा सर, मुकेश मित्तल, विजेंद्र (गुड्डू) यादव, दिलीप यादव, अश्वनी चंद्र, भोगेंद्र मनहर, संतोष जी, अजय जी, जीतू गुप्ता एवं हरदिहा जी शामिल हैं।
खेल संघ के सभी सदस्यों ने एक स्वर में उम्मीद जताई कि ये युवा खिलाड़ी शासकीय सेवा में रहते हुए भी खेल जगत और समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान जारी रखेंगे।




