सारंगढ़ बिलाईगढ़

अवैध गांजा परिवहन पर डोंगरीपाली की बड़ी कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से 4 पैकेटो से कुल 4 किलो 14 ग्राम गांजा किया गया बरामद ।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

सारंगढ़.जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने हेतु पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से जुटा हुआ है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के कड़े और स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले भर में अवैध नशे, जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई जारी है। अति. पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र पटेल व उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में डोंगरीपाली पुलिस को 04 किलो 014 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिरनीपाली बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 04 पैकेटों में कुल 04 किलो 014 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरीपाली में अपराध क्रमांक 38/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यवादी साहू, सहायक उपनिरीक्षक कुंवर टोप्पो, छोटेलाल सिदार, प्रधान आरक्षक रामदयाल, गजानंद पटेल तथा आरक्षक सुदर्शन राणा, किरण यादव सहित समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button