आखिर सारंगढ़ में भव्य तिरंगा ध्वज कब लगेगा : टिया चौहान

सारंगढ़।सवाल यह है कि जब देश के छोटे-बड़े शहरों और कस्बों में विशाल तिरंगा शान से लहरा सकता है, तो सारंगढ़ आखिर क्यों पीछे है? क्या शहर को एक ऐसी पहचान देने की जिम्मेदारी किसी की नहीं? क्या जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को नागरिकों की भावनाएं दिखाई नहीं देतीं?
तिरंगा देश के वीर जवानों के बलिदान,नागरिकों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि सारंगढ़ में आज भी इस गौरव की कमी साफ महसूस की जा रही है। लोग मांग कर रहे हैं, आवाज उठा रहे हैं, सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं, फिर भी कार्रवाई शून्य है।
यदि शहर में करोड़ों के निर्माण कार्य हो सकते हैं, तो एक भव्य तिरंगा ध्वज क्यों नहीं? आखिर कब तक सारंगढ़ अपनी पहचान के लिए तरसता रहेगा?
अब समय सिर्फ चर्चा का नहीं, निर्णय का है। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आगे आकर इस मांग को पूरा करना चाहिए, क्योंकि हर नागरिक चाहता है कि उसके शहर में भी तिरंगा पूरे गौरव के साथ लहराए।




