छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्रामीण कार्यकर्ता के घर कांग्रेस प्रभारी ज़रिता ने ली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक

संगठन सर्वोपरि कार्यकर्ता ताकत जो पद लगा उसे समय देना और कार्य करना होगा – जरिता लैतफलांग

मंच पर जिला अध्यक्ष तारा देवांगन, विधायक उत्तरी जांगड़े और वरिष्ठ कांग्रेसी रहे आसीन

ग्राम बैगीनडीह में सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की मैराथन बैठक संपन्न

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लैत फलांग विभिन्न जिलों के संघटनात्मक दौरे के साथ आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का उन्होंने दौरा किया, सर्वप्रथम सारंगढ़ विश्राम गृह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में विधायक उत्तरी जांगड़े, वरिष्ठ कांग्रेसी ब्लॉक अध्यक्षों पदाधिकारीयो ने उनका स्वागत किया।

आज 27 जुलाई को सारंगढ़ के विश्रामगृह में स्वागत कार्यक्रम उपरांत शहर कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ की आवश्यक बैठक ली गई। उक्त बैठक को छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने संबोधित करते हुए कहा आप सभी आगंतुक जनों का अभिवादन। संगठन सर्वोपरि, संगठन में रोज नए-नए कार्यक्रम आ रहे हैं आज हम विपक्ष में हैं हमारे नेता राहुल गांधी जी हर एक विषयों को लेकर जमीनी संघर्ष कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के नेता तमाम विषयों को लेकर जनता की बुलंद आवाज बने हुए हैं आप सभी ब्लॉक कांग्रेस और अन्य प्रकोष्ठ के अध्यक्षों पदाधिकारी से मेरी आग्रह है कि जिले की तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर चाहे वह किसानों का हो छात्रों का हो महिलाओं का हो पत्रकारों का हो या गरीब जनता का आपको सामने खड़ा होना है, उनकी आवाज बनना है, उनको न्याय दिलाना है। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्येक माह बैठक लेंगे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद में मंडल कमेटी की बैठक लेंगे मंडल कमेटी बूथ कमेटी की बैठक लेगी बैठक में blo की उपस्थिति सुनिश्चित करें और प्रत्येक बैठक में आपके किए हुए कार्य और आगामी कार्यों की रूपरेखा तय होनी चाहिए अपने कार्यों की आप फाइलें बनाये और बूथ स्तर और पंचायत स्तर में आप बैठक आयोजित करें और जन समस्याओं को रखते हुए सरकार के नाकामियों की पोल खोलें आम आदमी की आवाज बने जैसे प्रदेश स्तर में जिला अध्यक्षों की शिविर हुई है वैसे ही आप जिले में एक दिवासीय और ब्लॉक में एक दिवसीय सिविर आयोजित करें। उसके लिए प्रभारी बनाएं संगठन के जानकारी और प्रदेश स्तर में जो शिविर हुई उनकी जानकारी को साझा करें और उन नियमों को संगठन के कार्यों में फॉलो करें। हमारे जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष का संगठन के सभी पदाधिकारी सहयोग करें अनुशासन और प्रोटोकॉल का आपको विशेष ध्यान देना होगा। आपको सबको साथ में लेकर चलना होगा। एकजुट करना होगा। आज शहर कांग्रेस की बैठक इसलिए भी हो रही है कि आगामी चार महीनो बाद आपके यहां नगर पालिका का चुनाव चुनाव है। एक अच्छी रणनीति के साथ मजबूत विपक्ष के साथ आप लड़े आप लोगों की कार्यशैली अच्छी है लेकिन अब आपको सीधे जिला कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस और कनेक्टिंग सेंटर को सूचित करना होगा। आपको आपका काम यथास्थान दिखाना होगा। हमें भी करना पड़ता है अध्यक्ष गण कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें और जिस काम करने में इंटरेस्ट नहीं है एक बैठक दो बैठक तीन बैठक के बाद नोटिस जारी कर आप उसे तत्काल हटाए मैंने पहले ही कहा था संगठन सर्वोपरि है। पद वही ले जो समय देकर काम कर सके आप सभी बरसते पानी में इस बैठक में शामिल हुए उसके लिए मैं आप सब की शुक्रगुजार हूं।

जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि हमारे द्वारा जिला की निरंतर बैठक की जा रही है एआईसीसी और पीसीसी के द्वारा समस्त कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालन भी किया जा रहा है। अभी छत्तीसगढ़ और खासकर हमारे जिले में खेती का समय है कार्यकर्ता खेती में व्यस्त है उसके बाद भी कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन हो जाना संगठन के लिए मजबूती का विषय है। मैं सभी ब्लॉक अध्यक्षों से निवेदन करूंगा कि आप सबको साथ लेकर और संगठन के बैठकों में बराबर उपस्थिति के साथ कार्य करें।

विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगडे ने कहा कि हमारी प्रभारी मैडम जरिता जी 3000 किलोमीटर दूर से आई और जब वह आकर आज बैठक ले रही है तो हम सब का भी फर्ज बनता है कि हम तो यही के हैं बैठकों में हम शामिल हो। आने वाले समय में शहर में नगर पालिका का चुनाव होना है शहर कांग्रेस कमेटी मजबूती के साथ काम करें और शहर के सभी कार्यकर्ता पूरा समय दें आप सभी की उपस्थिति के लिए मैं आप सबको धन्यवाद देती हूं।

मंच का संचालन जिला संगठन के महामंत्री गोल्डी नायक में किया, जिसे प्रभारी जारिता जी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन की बैठकों संगठन के प्रोटोकॉल संगठन के बैठक की बैठक व्यवस्था मंच के फ्लेक्स उद्बोधन देने की पंक्ति उद्बोधन देने की पंक्ति और संगठन के पद के अनुसार उनका महत्व तथा अनुशासन पूर्ण कार्यवाही हेतु कार्य सीमा जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक को वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी ने संबोधित किया जिन्होंने नगर पालिका चुनाव और संगठन के कार्यों की जानकारी दी। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रामनाथ सीदार ने सभी का अभिवादन करते हुए बैठक में किए गए बैठकों और संगठन के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और अंत में आभार प्रदर्शन कर बैठक के समापन की घोषणा की।

उक्त अवसर पर श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष, सरिता मल्होत्रा प्रदेश कांग्रेस सचिव, वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम मनहर प्रदेश प्रतिनिधि, गणपत जांगड़े प्रदेश प्रतिनिधि, अरुण मालाकार पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, नंद किशोर गोयल जिला कोषाध्यक्ष, पवन अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, राधे जायसवाल जिला महामंत्री, श्रीमती सरिता गोपाल महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष, श्रीमती कमला किशोर निराला पार्षद, अजय बंजारे अध्यक्ष प्रतिनिधि, शुभम बाजपेई युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अभिषेक शर्मा nsui जिलाध्यक्ष, मितेंद्र यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, नागेश्वर महंत जिलाध्यक्ष पंचायती राज विभाग, कमल यादव जिला सचिव, अश्विनी चंद्र मंडल अध्यक्ष, राजू यादव मंडल अध्यक्ष, लक्ष्मण मालाकार, शंकर चंद्र, किशोर निराला, दामोदर देवांगन, गोलू अग्रसाल, मुकेश यादव, जगदीश अजगल्ले, राकेश जाटवर, रामसिंह ठाकुर, रामेश्वर चंद्रा, विकास मालाकार व धनेश भारद्वाज, मनोज बंजारे, अमित यादव आदि शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

स्वागत के क्रम में ब्लॉक अध्यक्ष भीष्म साहू लखेश्वर देवांगन सतीश श्रीवास नीतीश बंजारे गोपाल बागे रामकुमार साहू

तत्पश्चात ग्राम बैगीनडीह में वरिष्ठ कांग्रेसी शत्रुघ्न पटेल के निवास में सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की मैराथन बैठक प्रभारी जरीता जी ने ली। यह बैठक इसलिए भी खास हो जाती है क्योंकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी का एक छोटे से कार्यकर्ता के घर बैठक लेना ग्रामीणों को नजदीक से जानना और सुना ग्रामीण परिवेश को देखना सीधे कार्यकर्ता के साथ जुड़ाव को प्रदर्शित करता है जिसकी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा भी हुई उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से मुलाकात की उनका परिचय जाना गांव के विषय में खासियत जानी और उसके पश्चात उन्होंने उद्बोधन स्वरूप कहा कि आज की बैठक संगठन को किस तरह से आगे बढ़ाना है हमें ब्लॉक से मंडल मंडल से बूथ में जाकर कैसे कार्य करना है साथ ही आप कार्यकर्ताओं ने इस विधानसभा में दो-दो बार विधायक बनाया है यानी कार्यकर्ता यहां के बहुत मजबूत है उसे मजबूती को बनाए रखना है रोज नए-नए कार्यक्रम से रुकना नहीं है जो कार्यकर्ता समय देगा वह कार्यकर्ता बदले और उसे पद के अनुरूप उसे समय के साथ-साथ काम करके देना होगा पार्टी हमारी पहचान कार्यकर्ता हमारी ताकत है इसलिए संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक को स्पष्ट निर्देश भी दिए कि संगठन से बाहर कोई जाता है अनुशासन कोई तोड़ता है तो उस पर कार्यवाही करने से आप बिल्कुल न हिचके। बैठक के दरमियान उन्होंने बहुत ही वरिष्ठ कांग्रेसी शत्रुघ्न पटेल जी बद्री विशाल जी को कांग्रेसी गमछा और साल पहनकर उनका अभिवादन किया कहां की वरिष्टों के अनुभव से ही हम कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलती है। हमें सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने उक्त गांव की खासियत निकेतन झारा शिल्पी जी को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर भी उनका अभिवादन किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

बैठक को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने उद्बोधित करते हुए कहा कितने बरसते पानी में दूर-दूर से कोई केडार से कोई माधवपाली कोई नवरंगपुर कोई कनकवीरा कोई छातादेई तो कोई छिंद क्षेत्र से बैठक में आकर शामिल हुआ यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है आप सब की एकता ताकत संगठन को मजबूत करती है ग्रामीण कार्यकर्ता केवल सम्मान चाहता है और गांव-गांव में इस तरह से बैठक करके ही हम उसको सम्मान दे पाएंगे।

विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कहा कि आपने दो-दो बार मुझे आशीर्वाद देकर विधायक बनाया कांग्रेस के लिए आप जमीनी स्तर पर काम करते हैं आप हमारे असली ताकत है ।

अंत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पटेल ने अपने किए हुए कार्यों की जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस की समीक्षा की जानकारी दी और भविष्य के कार्य योजनाओं के बारे में बताया उन्होंने उपस्थित अपने सभी कार्यकर्ताओं की निरंतर उपस्थित और कार्य शैली से प्रभारी को अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन में ज़रिता जी ने आयोजक विकास पटेल मुन्ना पटेल विक्की पटेल अंकित पटेल मयंक पटेल की सराहना की।

अंत में विजय विक्की पटेल जनपद सभापति में आगंतुक जनों का आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

ग्रामीण परिवेश को देखते हुए प्रभारी ज़रिता जी विधायक और महिला नेतृत्व ने गांव की खेती हर किसानों महिलाओं के साथ खेत में उतरकर रोपा जगाया, कृषि कार्य को नजदीक से देखा।

उक्त अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी पुरुषोत्तम साहू पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य, अरुण मालाकार पूर्व जिलाध्यक्ष, घनश्याम मनहर, सूरज तिवारी, सरिता मल्होत्रा, सरिता गोपाल, लता जाटवर, कोमल पटेल, कमला निराला, विष्णु चंद्र, डॉ दिलीप अनंत, मितेंद्र यादव, शशि पटेल, राजकमल अग्रवाल, राजेंद्र वारे, मंडल अध्यक्ष रमेश खुटे ब्लॉक अध्यक्ष अनुसूचित जाति, सागर नेताम, कुशल साहू, मुन्ना पटेल जितेंद्र पुरैन, हेमंत चंद्र, आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button