बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन कराने स्कूलों में जांच अभियान

यातायात पुलिस द्वारा नाबालिग वाहन चालकों एवं पालको के विरुद्ध ₹84 हजार जुर्माना
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 जुलाई 2026/वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार यातायात पुलिस द्वारा अशोका पब्लिक स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के विरुद्ध नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के संबंध में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पहले दिन 20 प्रकरण, दूसरे दिन कुल 22 प्रकरण, तीसरे दिन 10 प्रकरण बनाए गए, जिनसे 84 हजार जुर्माना कर मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
टीम ने छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समझाइश देते हुए बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि यह कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण भी है। यातायात पुलिस द्वारा सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन उपलब्ध न कराएं, भविष्य सुरक्षित रखने यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की जागरूकता एवं प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।




