सारंगढ़ बिलाईगढ़

श्री राम आदर्श महिला महाविद्यालय सारंगढ़ में ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

सारंगढ़ | 08 अगस्त 2026: श्री राम आदर्श महिला महाविद्यालय, सारंगढ़ में आज नव प्रवेशित छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़ के प्राचार्य डॉ. लोकेश्वर पटेल अपने मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर वंदन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता:- उक्त अवसर पर वक्ताओं ने नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों और विशेष कर अनुशासन को लेकर अपने विचार रखें।
उक्त अवसर पर प्रो. उसत राम पटेल, प्रो. एस. सी. नेताम, प्रो. तिरथ लाल सारथी, प्रो. अमित कुमार भोय (मास्टर ट्रेनर, NEP 2020), श्री रमेश सिंह ठाकुर (महाविद्यालय संचालक), श्रीमती अनिता सिंह ठाकुर, गोल्डी नायक (संपादक), श्री दीपक थवाईत (वरिष्ठ पत्रकार) विशेष रूप से शामिल रहे।

महाविद्यालय नेतृत्व:- कार्यक्रम का संचालन एवं कुशल मार्गदर्शन प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रभा सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उपस्थित प्राध्यापकगण: श्री कमलकान्त यादव, श्री अमित कुमार खुंटे, श्रीमती कमलेश सदावर्ती, श्री संजय कुमार चन्द्रा, सुश्री प्रिया चौधरी, श्री मोहन निराला, श्रीमती मीना महंत, सुश्री भारती यादव, श्रीमती पूजा साव, श्री रामेश्वर पंकज, सुकचंद यादव, लता श्रीवास, एवं मनीषा कर्ष। अंतिम में प्राचार्य ने सभी आगंतुक जनों का अतिथियों शिक्षकों और छात्राओं का अभिवादित रूप से आभार प्रकट किया। इस दीक्षारंभ समारोह में महाविद्यालय की समस्त नवप्रवेशित एवं सीनियर छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह के साथ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button