सरकार की घोषणा के बाद भी सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोसीर अस्तित्व मे नहीं

👉🏼भाजपा की कार्य शैली से कोसीर क्षेत्र वासी मे भारी नाराजगी
👉🏼वर्षों की मांग आज भी अधूरा स्वास्थ्य के प्रति खिलवाड़ इतना बडी क्षेत्र प्राइवेट डाक्टर के भरोसे
👉🏼19 जनवरी 2025 को मूख्यमंत्री जी ने सारंगढ प्रवास के दौरान किया था घोषणा
👉🏼सारंगढ जिला के ऐतिहासिक नगरी माँ कौश्लेश्वरी के धाम उपतहसील कोसीर मे बहुत अर्से से स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या को ध्यान मे रखकर कोसीर मे सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मांग उठती रही है और आज भी लगातार उठ ही रही है कुछ समय पूर्व इस मांग को लेकर भाजपा सरकार काफी स्टीकता दिखाये और बाद मे ठंडी बस्ती मे डाल दी गई आखिर ये क्या है अपने काम उल्लू सीधा करने के लिए जनता के साथ सीधा साधा धोखा अगर जनता भी इस बात को समझ गये तो सरकार की बोल बच्चन पर क्या होगा ये सोचने वाली बात है विदित हो कि कोसीर क्षेत्र एकबहुत बडी 52 गांव की आबादी वाले क्षेत्र है जहाँ स्वास्थ्य सुविधा विल्कुल न के बराबर है छोटी सी छोटी बीमारी को लेकर 18 कि मी दूर सारंगढ व रायगढ ईलाज के लिए जाने को मजबूर है जिसके फलस्वरूप कोसीर मे सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की लगातार मांग हो रही जिसे ध्यान मे रखकर छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साहसी व ठोस कदम उठाये और 19 जनवरी 2025को सारंगढ़ प्रवास के दौरान कोसीर क्षेत्र वासी को एक खास सौगात प्रदान किये और वह सौगात कुछ और नहीं कोसीर मे स्वास्थ्य केन्द्र का उन्ननयन कर सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की घोषणा किया जिसे सूनकर कोसीर क्षेत्र वासीयो मे खुशी छाई रही और माननीय मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत की और कहा मूख्यमंत्री जी ऐसा ही होना चाहिए जो लोगो को दर्द को समझ सके लेकिन उन भोले भाले क्षेत्र वासियो को क्या पता उन लोगो की खुशी केवल क्षण भंगूर है सरकार केवल कहकर छूनछूना पकडा रहा है भाजपा की कथनी व करनी मे बहुत अंतर है अब लोगो को समझ आ रहा है जब सालो बित जाने के बाद भी कोसीर सामूदायिक केन्द्र मे अस्तित्व मे नहीं आया तस की तस रहा वही स्वास्थ्य समस्या को लेकर क्षेत्र वासी अब परेशान नजर आ रहा आखिर सवाल यह उठता है छत्तीसगढ़ की मूख्या का आदेश का पालन नहीं हो पा रहा तो जनता किस पर विश्वास करे
👉🏼क्षेत्र वासी बहुत जल्द उग्र आंदोलन के लिए तैयार __उलखर कोसीर महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनिता संदीप बनज ने कहा
ऐसे स्थिति रही तो बहुत जल्द क्षेत्र वासी उग्र आदोलन करने के लिए तैयार है नेता जनप्रतिनिधि व नागरिक गण भारी संख्याओं मे मिलकर आंदोलन करने को मन बना रहे है
👉🏼इतनी बडी क्षेत्र झोला छाप डाक्टर के भरोसे
इतनी बडी आबादी वाले क्षेत्र झोला छाप डाक्टर के भरोसे मे जिसके फलस्वरूप गरीब वर्ग के लोगो को भारी परेशानी उठानी पड रही क्योंकि छोटे छोटे बिमारी के लिए दो गूनी कीमत चूकानी पड रहा है अगर कोसीर मे सामूदायिक केन्द्र बन जाता है तो गरीब से लेकर सभी वर्ग को राहत मिल सकता है
अब देखने वाली बात यह कि खबर प्रकाशन होने के बाद भाजपा सरकार अपने वादे को कायम रखता है या फिर लोगो को आदोलन करने मे मजबूर करती है
👉🏼विशेषज्ञ डा की कमी खल रही
आज भी कोसीर के स्वास्थ्य केन्द्र मे विशेषज्ञ डाक्टर की कमी खल रही है लोग स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे है वही छोटे छोटे से बीमारी के इलाज के लिए 15कि मी की दूरी तय करना पड रहा है जो कि सोचनीय पहल है




