सीईओ जिला पंचायत ऋषिकेश तिवारी ने लिया PMAY आवासों का जायजा

लापरवाही पर सख्त निर्देश, थमाया नोटिस
सारंगढ़ न्यूज़/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री ऋषिकेश तिवारी ने जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत उलखर, पासिद, माल्दा एवं सिंघनपुर में योजना के तहत अपूर्ण तथा अप्रारंभ पड़े आवासों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री तिवारी ने अधिकारियों और मैदानी अमले को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अपूर्ण आवासों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण कराया जाए। योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले ग्राम रोजगार सहायकों, सचिवों और तकनीकी सहायकों के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान राधेश्याम नायक सीईओ जनपद पंचायत सारंगढ़ युवराज पटेल पो ओ, तकनीकी सहायक, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।




