गांजा तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार*

🔶️ *5.850 किलोग्राम गांजा जप्त*
🔶 *एएनटीएफ टीम एवं थाना सलिहा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।*
🔶 *मोटरसाइकिल सहित कुल ₹3,10,000 की संपत्ति जप्त।*
🔷️पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बिलाईगढ़ श्रीमती दीपिका मिंज के कुशल मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
▶️इसी अभियान के तहत दिनांक 08.10.2026 को एएनटीएफ टीम एवं थाना सलिहा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बसना से सलिहा की ओर आ रही हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GG 8327 को रोककर चेक किया गया। मोटरसाइकिल चालक सुशील कुमार साव, पिता मनबोध साव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम कुदारीबाहरा कटेल, थाना बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) के कब्जे से 5.850 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
▶️पूछताछ एवं आरोपी सुशील कुमार साव की निशानदेही पर पुलिस द्वारा अन्य आरोपी विजय साव, पिता घसिया साव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कदारीबाहरा, थाना बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) को भी पकड़ा गया।
▶️पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
▶️सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।




