सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिला कलेक्टर से कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जन समस्याओं को लेकर सौजन्य भेंट की

मंच में प्रोटोकॉल और जनप्रतिनिधियो का सम्मान पर प्रशासन ध्यान दें

सारंगढ़ न्यूज़/ आज जिला कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में जिले की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू से कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। जहां उनसे जिले के विकास, रुके हुए कार्य और उनका भुगतान, मंच में ना तो निर्वाचित जन प्रतिनिधि व ना ही संवैधानिक पद में आसीन नेताओं को जगह देना, प्रशासन द्वारा विभागीय कार्यक्रमों में नगर में कई कार्यो में नगर की प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष को सूचना तक ना देना, जिला मुख्यालय के जनपद पंचायत अध्यक्ष को कार्यक्रमो में आमंत्रित ना करना, राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा आयोजन में कार्यक्रमों में नगर के बुद्धिजीवी वर्ग अधिवक्ता, पत्रकार, खेल संघ को सूचना न देना, मंच में नगर पालिका के अध्यक्ष की कुर्सी में बिना प्रोटोकॉल के कुर्सी प्रिय नेताओं का जम जाना और उस पर प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी, सरकारी मंचों का खुला दुरुपयोग होना साथ ही सरकारी कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखते हुए सर्व समाज, सर्व संघ/संगठन को ससम्मान आमंत्रित करने जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा हुई।

जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉ पद्मिनी भोई साहू ने विधायक जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ जनों को आश्वासित किया और कहा की सभी विभागीय अधिकारियों को उक्त विषयों से अवगत कराते हुए मेरे द्वारा निर्देशित किया जाएगा। कार्यक्रमों में सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक है प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जाएगा और आप लोगों ने जो सारंगढ़ के विकास के संबंध में आवश्यक बिंदुओं में जानकारी दी है निश्चित रूप से इस दिशा में पहल भी की जाएगी और कुछ कार्य को प्राथमिकता से लिया जा चुका है, जो जल्द प्रारंभ होंगे। शहर से लगे सड़कों, विद्युत व्यवस्था और स्वच्छता पर सार्थक पहल की जाएगी।

उक्त अवसर पर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, ताराचंद देवांगन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर पूर्व विधायक, सूरज तिवारी प्रदेश प्रतिनिधि, अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष, पुरुषोत्तम साहू पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य, संजय दुबे पूर्व जन भागी अध्यक्ष, गोल्डी नायक जिला संगठन महामंत्री, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, गणपत जांगड़े वि प्रति, राकेश पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, रामनाथ सिदार शहर अध्यक्ष, रमेश खूंटे मंडल अध्यक्ष, राजकमल अग्रवाल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button