सारंगढ़ बिलाईगढ़

राज्यस्तरीय खेलकूद स्पर्धा मे आमंत्रण नही मिलने पर अधिवक्ता संघ के बाद पत्रकार व खेल संघ ने भी जताया आक्रोश

सारंगढ़ को अब खराब व्यवस्थाओं के कारण शायद ही मिलेगा राज्य स्तरीय प्रतिनिधित्व का मौका – सूत्र

नेताओं को ₹10 हजार का प्रतीक चिन्ह तो बच्चों को बरबट्टी की सब्जी में खिलाया गया खाना

कई बच्चे हुए बीमार तो बस सुविधाओं पर उठा प्रश्न चिन्ह

रुकने की व्यवस्था 3 किलोमीटर दूर तो खाने की व्यवस्था अलग जगह

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में नवीन जिला बनने के बाद पहली बार हो रहे जिला स्तरीय साल खेलकूद स्पर्धा के आयोजन पूरी तरह से विवादों में नजर आए। आज को द्वारा स्पर्धा को फॉर्मेलिटी में निभाने और खाना पूर्ति किए जाने को लेकर जिले के जन प्रतिनिधि अधिवक्ता संघ पत्रकार संघ और खेल संघ ने नाराजगी जाहिर की।

सूत्रों की मानो तो लाखों रुपए के आवंटन के बाद पांचो संभाग से आए नन्हे नन्हे छात्र-छात्राओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। छनकर आ रही सूत्रों के अनुसार ऐसे आयोजन को देखते हुए शायद ही कभी अब सारंगढ़ को राज्य स्तरीय आयोजन का प्रतिनिधित्व मिल पाए।

हद तो तब हो गई जब अधिकारी नेताओं को प्रतीक चिन्ह के रूप में हजारों रुपए का गिफ्ट दिया गया, मंच से लेकर इस स्पर्धा तक खाना पूर्ति दिखाई दी। लाखों के टर्फ विकेट होने के बाद मैट में मैच होना, कार्यक्रम में मंच का साझा करना भी चर्चा का विषय रहा। कई बच्चे बीमार पड़े उन्हें सुबह खाने के समय लाकर छोड़ दिया जाता था और फिर वापस 3 किलोमीटर दूर जाने के लिए बस सुविधा भी नहीं रही, कई प्राइवेट स्कूलों के खेल प्रशिक्षकों वरिष्ठ खिलाड़ियों जिन्होंने खेल मैदान तैयार करने में इस कार्यक्रम में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया उन्हें कोई प्रतीक चिन्ह भेंट की गई।

खेल की नगरी के नाम से चर्चित जिला मुख्यालय सारंगढ़ जिला प्रशासन की चुप्पी और विभागीय अव्यवस्थाओं पर संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही होती है या फिर बड़ी राशि के बिल भुगतान में सब कुछ दबा रह जाएगा, वरिष्ठ खिलाड़ियों खेल संगठनों और सारंगढ़ के कई संगठनों ने कितनी बड़ी लापरवाही और सारंगढ़ के सम्मान के साथ खिलवाड़ पर बड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button