सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई

जहां वक्ताओं ने सामाजिक एकता, व्यापारिक योगदान और सेवा के मूल्यों पर जोर दिया।

सारंगढ़ न्यूज़/सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले में अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के तमाम गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा उत्साह के साथ शामिल हुए।

समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे ने कहा कि अग्र समाज सारंगढ़ के विकास और सर्व समाज के कार्यक्रमों में हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने समाज के शांति, सद्भाव और व्यापारिक योगदान की सराहना की।

प्रखर वक्ता अरविंद हरिप्रिया ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन के मानवतावाद और समरसता के आदर्श आज भी समाज को परोपकार और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने अग्रवाल समाज की राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, उद्योग और रोजगार सृजन में भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के ‘एक ईंट और एक रुपये’ के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए आपसी सहयोग, भाईचारे और मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। अंत में सभी ने समाज की एकता और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

उक्त अवसर पर धनेश धनानिया अग्रसेन सेवा संघ, संतोष अग्रवाल अग्रवाल सभा अध्यक्ष, श्रीमती शोभा कमल अग्रवाल महिला सभा अध्यक्ष मधु केजरीवाल आ भा मा संघ अध्यक्ष,
मानस केड़िया मा यु म अध्यक्ष, नंद किशोर केजरीवाल, नंद किशोर गोयल, भरत अग्रवाल, महेंद्र केजरीवाल, पवन अग्रवाल, अजेश पुरुषोत्तम अग्रवाल, गोपाल केड़िया, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संतोष बंसल, शंकर अग्रवाल, नत्थू केडिया, अशोक केजरीवाल, मनोज केड़िया, घनश्याम बंसल, दीपक केजरीवाल, मोंटी केजरीवाल, मदन अग्रवाल, आशीष केजरीवाल जूदेव, हनुमान घनश्याम सुल्तानिया, प्रकाश अग्रवाल, सुनील शिव केजड़ीवाल, मुकेश मित्तल, शिव अग्रवाल, अभिषेक केजरीवाल, मोनू बोंदिया, पंकज अग्रवाल, भोला अग्रवाल, बबलू केडिया, नीटू चिंटू केजरीवाल, जीत केडिया, सौरभ केडिया, ऋषभ अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, अविनाश गोयल, अमन बिंदिया, शिवम गोयल सचिव, राहुल अग्रवाल, प्रथम केजरीवाल, प्रांशु, केवल अग्रवाल आदि अग्र बंधु शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button