02 अवैध गांजा तस्करों के खिलाफ़ थाना बरमकेला की बड़ी कार्यवाही।

आरोपियों से 04 किलोग्राम गांजा सहित कुल 2,55,000 रुपये की संपत्ति ज़ब्त
आरोपियों द्वारा उड़ीसा के सोनपुर से मध्य प्रदेश में गांजा की तस्करी की जा रही थी
दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील शर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल और एसडीओपी सारंगढ़ श्री गोविंद दीवान के नेतृत्व में जिले में लगातार सट्टा, शराब और अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बरमकेला पुलिस को 04 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
🔵*कनकीडीपा मेन रोड पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए गांजा तस्कर*
दिनांक 10/10/2026 को ग्राम कनकीडीपा के मेन रोड पर एमसीपी के दौरान एक बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई और तलाशी लेने पर हरे रंग के थैले के अंदर 04 पैकेट में कुल 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसकी कुल कीमत 2,00,000 रुपये है।
🔵*एक मोटरसाइकिल,2 नग मोबाइल सहित कुल 2,55,000 रुपये की संपत्ति जब्त*
साथ ही, आरोपियों के कब्जे से एक नग मोटरसाइकिल, कीमत करीबन 50,000 रुपये तथा 02 नग मोबाइल, कीमत 5,000 रुपये, सहित कुल 2,55,000 रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई।
🔵*एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही*
जिसके बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में पीएसआई भारती, एसआई ए. के. बेक, सउनि लखपति प्रधान, प्र0आर0 46 धीरहे, आर. सूरज सिदार, प्यारे लाल व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
🔵*गिरफ्तार आरोपी*
1. मोहम्मद इदरीश, पिता मोहम्मद हाफिज, उम्र 26 वर्ष ग्राम बिजहा, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश।
2. श्रीकांत सोनी, पिता संतोष सोनी, उम्र 19 वर्ष, ग्राम बिजहा, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश।




