सारंगढ़ बिलाईगढ़

“चोरों से अब खेल स्टेडियम भी सुरक्षित नहीं” बैडमिंटन खिलाड़ियों ने सारंगढ़ थाना प्रभारी से चोरी की शिकायत

फोटो – फ़ाइल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का एकमात्र बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम, बहुउद्देशीय भवन ब्लॉक ऑफिस रोड सारंगढ़ जिसे 2017-18 में पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर द्वारा अथक प्रयास कर लगभग 3 करोड रुपए की राशि स्वीकृत कराकर निर्माण कराई गई। कछुआ गति से निर्मित उक्त भवन 2023- 24 में अस्तित्व में आया लेकिन तब तक उक्त भवन उद्घाटन होने से पूर्व ही जर्जरता की ओर अग्रसर था। जन प्रतिनिधियों और पूर्व जिला कलेक्टर के प्रयासों तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की घोषणा के बाद भवन की रखरखाव और जीर्णोद्धार के लिए पुनः 3 करोड रुपए की राशि की घोषणा हुई । वर्तमान में जिला बैडमिंटन संघ के खिलाड़ी निरंतर सुबह यहां अभ्यास करते हैं, यहां जो लाइट लगी थी और जो उनकी बिजली वायरिंग थी उसे कुछ असामाजिक तत्व और चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है आलम तो यह है कि भवन में आसपास के कई असामाजिक तत्व शाम ढलते ही शराबखोरी में जुट जाते हैं, गौर करने वाली बात यह है कि यहां से 50 मीटर के दूरी में ही सारंगढ़ थाना और सरकारी अधिकारियों के निवास हैं और तो और 20-25 मीटर की दूरी में कई पुलिस जवानों के घर है। निरंतर चोरी और असामाजिक तत्वों के कार्यशैली को देख परेशान खिलाड़ी और संगठन ने अंततः सारंगढ़ थाने में चोरी की घटना की शिकायत कर गुहार लगाई है। देखना यह है कि उक्त चोरों को पुलिस पकड़ पाती है या फिर मामला ठंडा बस्ती में डाल दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button