छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कुएं में गिरा ट्रैक्टर एक बच्चे की हुई मौत चार गम्भीर

बिलाईगढ़ न्यूज़ / क्षेत्र के ग्राम सुरगुली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में बने कुएं में एक ट्रैक्टर गिर जाने से एक नाबालिग बालक की मौके पर ही दबकर फ़ौ..त हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, इन चारों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग ग्राम धौराभाठा से सुरगुली ईंट लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

फिलहाल मृतक के शव और ट्रैक्टर को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस की सलीहा थाना टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button