सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्राम घोटला में स्व. देवनारायण पटेल एवं सविता पटेल का दशगात्र संपन्न

ताराचंद देवांगन, विधायक रामकुमार यादव व चंद्रदेव राय समेत उमड़ा जनसैलाब, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जिला कलेक्टर, जिला पुलिस कप्तान, जिपं सीईओ एसडीएम ने भी दी श्रद्धांजलि

सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज/ ग्राम घोटला बड़े में दिवंगत देवनारायण पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. सविता पटेल के दशगात्र व गंगाभोज कार्यक्रम में श्रद्धा और संवेदनाओं का अगाध समंदर उमड़ पड़ा। इस शोक सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और हज़ारों ग्रामीणों ने उपस्थित होकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई जिला पुलिस कप्तान सुनील शर्मा ऋषिकेश तिवारी जिला पंचायत सीईओ उमेश साहू एसडीएम जनपद सीईओ और कई अधिकारी कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में शरिक होकर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने परिजनों को बंधाया ढांढस – जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ दिवंगत दंपति के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शोकाकुल बच्चों और परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि
“इस असहनीय दुःख की कठिन घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार आपके साथ मजबूती से खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति दे।”

“दिल को झकझोर देने वाली घटना, अपूरणीय क्षति”:- विधायक राम कुमार यादव

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने पटेल दंपति को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। कार्यक्रम में उमड़ी अपार जनमेदिनी यह साबित करती है कि देवनारायण पटेल जी का क्षेत्र के लोगों से कितना गहरा और आत्मीय लगाव था।

क्षेत्र व समाज के लिए बड़ा नुकसान :- पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय
पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पटेल दंपति का असमय जाना न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि देवनारायण जी के समाज और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रगाढ़ संबंध थे, जिसका प्रमाण आज यहाँ उपस्थित जनसैलाब है।
वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि घनश्याम मनहर एवं सूरज तिवारी ने भी परिवारजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के साथ प्रमुख रूप से चिंता पटेल, गोल्डी नायक (महामंत्री), तारा पटेल (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), विनोद भारद्वाज (जिला पंचायत सदस्य)
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण रामनाथ सिदार, राकेश पटेल, किशोर पटेल, सतीश श्रीवास। मंडल अध्यक्षगण रमेश खूंटे, जितेंद्र पुरैइन, रमेश पटेल
वरिष्ठ कांग्रेसी संपत पटेल, श्याम पटेल (पूर्व समिति अध्यक्ष), अंबु पटेल, दिगंबर पटेल, हेमंत चंद्रा, राजेंद्र वारे, तारकेश्वर टांडेल परमानंद पटेल, उत्तर पटेल, प्रकाश सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिवंगतों की पुण्य स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button