युवा कांग्रेस चुनाव में जिले में 20 हजार से पार वोटिंग

प्रदेश में सत्येंद्र चेलक तथा शैलेंद्र बंजारे के बीच घमासान
जिलाध्यक्ष पद पर विजय विक्की पटेल जप सभापति और राजेंद्र बारे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के बीच कड़ी टक्कर
24 दिनों में जिले में 20 हजार वोटिंग, प्रत्येक सदस्य 75 रुपए शुल्क
सदस्यता और वोटिंग को 6 दिन शेष,,,,
प्रदेश महासचिव में शुभम वाजपेई और अहमद खान
जिला महासचिव विधानसभा अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के लिए रस्साकसी
बिलाईगढ़ विधानसभा और सरिया ब्लॉक अध्यक्ष को लेकर भारी कसमकस
जिले में 25 हजार से अधिक सदस्यता का लक्ष्य
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ कांग्रेस में छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस का चुनाव अपने पूरे उफान पर है। नई सदस्यता और वोटिंग को लेकर 30 अगस्त से प्रारंभ नई सदस्यता और वोटिंग को लेकर प्रदेश और जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में कशमकश का माहौल साफ नजर आ रहा है। युवाओं की टोली अपने प्रत्याशी को लेकर सुबह से देर रात तक युवाओं को जोड़ने और मोबाइल ऐप के माध्यम से वोटिंग करने की प्रक्रिया में जी जान से जुटी हुई है। वोटिंग की प्रक्रिया थोड़ी जटिल नजर आ रही है तो कहीं सरवर प्रॉब्लम और मतदाता परिचय पत्र को लेकर वोटिंग टारगेट और सदस्यता में भी प्रभाव पड़ता दिख रहा है।
प्रदेश की बात की जाए तो प्रदेश में मीडिया के माध्यम से दो गुट जिनमे भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव और परदे के पीछे कई बड़े नेता सदस्यता अभियान को मजबूत करने की दिशा पर साफ नजर आ रहे हैं और जिनसे कांग्रेस की युवा शक्ति बड़ी संख्या में जुड़ी हुई है। सत्येंद्र चेलक को भूपेश बघेल तथा शैलेंद्र बंजारे को देवेंद्र यादव के पैनल के होने की चर्चा है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर पांच नामांकन दाखिल हुए जहां विजय विक्की पटेल जो वर्तमान में जनपद में सभापति और अघरिया समाज में केंद्रीय युवा समिति के संयोजक हैं तो राजेंद्र वारे पूर्व छात्र संघ एवं यूथ कांग्रेस विधानसभा पूर्व अध्यक्ष के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। दोनों युवा नेताओं को पर्दे के पीछे कांग्रेस के कई बड़े चेहरों से जोड़कर देखा जा रहा है जो आम कार्यकर्ता के बीच सर्वविदित भी है।
1 महीने की सदस्यता अभियान और वोटिंग में प्रत्येक सदस्य 75 रुपए के शुल्क जमा करनी है सदस्य बनने के बाद प्रत्येक सदस्य को अपने मोबाइल से ऐप अपलोड कर 6 पदों पर वोटिंग करनी है। जिनमें प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष तथा नगर पालिका और निगम क्षेत्र में शहर अध्यक्ष पदों पर युवाओं ने नामांकन दाखिल किया है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से प्रदेश महासचिव के पद पर पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम वाजपेई और बिलाईगढ़ से अहमद खान प्रदेश सामान्य युवा कांग्रेस सोशल मीडिया मैदान में है।
जिला अध्यक्ष पद पर अल्पसंख्यक कोटे से हारुन खान की प्रबल दावेदारी सुर्खियों में है, हारने वाले अध्यक्ष प्रत्याशी कैटिगरी के हिसाब से उपाध्यक्ष निर्वाचित होंगे, जिनमे एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यक महिला विकलांग जैसे पद है।
जिला महासचिव पद पर जिले में एक दर्जन से भी अधिक प्रत्याशी मैदान में है जिनमें प्रमुख रूप से सारंगढ़ शहर से रामसिंह ठाकुर, प्रकाश साहू कुधरी, दयासागर खूंटे खुडूभाटा, संजय पटेल सेमरापाली सारंगढ़ तो नितिन पाणिग्रही सरिया, सत्या निषाद बरमकेला, बिलाईगढ़ से कैलाश राय बालपुर उपसरपंच, अमृत साहू, भूषण भारद्वाज जैसे नाम शुमार है।
सारंगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद पर रामेश्वर चंद्र, योगेश सोनवानी, योगेश मनहर, हर्ष यादव तौफीक रज़ा, क्षितिज बरेठ, अजीत चौहान, शमशीर, हरीश निषाद, भूपेंद्र पटेल, नरसिंग सिदार, केशव टंडन, आदित्य पटेल, जनक मालाकार विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी है जहां योगेश सोनवानी और रामेश्वर चंद्र के बीच कड़ी टक्कर की चर्चा है।
सरिया शुभम स्वर्णकार व सरोज प्रधान – पूरे जिले में सरिया ब्लॉक का चुनाव सबसे ज्यादा कशमकश भरा नजर आ रहा है। जहां शुभम स्वर्णकार और सरोज प्रधान के बीच एक-एक वोट के आंकड़े को लेकर बड़ी टक्कर बताई जा रही है।
बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष आशीष नायक विनायक पटेल संजय पटेल के बीच वोटिंग जारी है लेकिन पूरे जिले में बरमकेला ब्लाक की वोटिंग में कमी चर्चा का विषय है।
कोसीर ब्लॉक अध्यक्ष में पदुम चंद्र सरपंच एवं इराक टांडे के नाम पर कड़ी टक्कर बताई जा रही है।
सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद में अरविंद साहू व सरताज बेग एवं अनिल साहू के बीच वोटिंग हो रही है।
बिलाईगढ़ विधानसभा में हेमंत साहू एवं आकाश पांडेय के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है।
वही सरसीवा ब्लॉक में कुमार देवांगन उपसरपंच पेंड्रावन व हरि जांगड़े के बीच टक्कर बताई जा रही है।
बिलाईगढ़ फुलेश्वर वर्मा व संजय साहू के बीच टक्कर बताई जा रही है।
सोनाखान ब्लॉक में अध्यक्ष हेतु इंद्रजीत सागर सोनू चुनाव मैदान में है।
नगर में धनेश भारद्वाज व अजहर खान के बीच टक्कर बताई जा रही है।




