सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्राम घोटला में स्व. देवनारायण पटेल एवं सविता पटेल का दशगात्र संपन्न

श्रीमती पद्मिनी भोई साहू जिला कलेक्टर सुनील शर्मा जिला पुलिस कप्तान ने दी भावभीन दी श्रद्धांजली

ऋषिकेश तिवारी जिला पंचायत सीईओ उमेश साहू ने दी श्रद्धांजलि

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (विशेष संवाददाता): ग्राम घोटला बड़े में दिवंगत देवनारायण पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. सविता पटेल के दशगात्र व गंगाभोज कार्यक्रम में श्रद्धा और संवेदनाओं का अगाध समंदर उमड़ पड़ा। इस शोक सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और हज़ारों ग्रामीणों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उपस्थित होकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

जिला कलेक्टर ने परिजनों को बंधाया ढांढस –
जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने दिवंगत दंपति के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शोकाकुल बच्चों और परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति दे।”

जिला पुलिस कप्तान सुनील शर्मा ने पटेल दंपति को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। कार्यक्रम में उमड़ी अपार जनमेदिनी यह साबित करती है कि देवनारायण पटेल जी का क्षेत्र के लोगों से कितना गहरा और आत्मीय लगाव था।

इस अवसर पर ऋषिकेश तिवारी जिला पंचायत सीईओ, उमेश साहू एसडीएम सारंगढ़, राधेश्याम नायक जनपद सीईओ, परिवार जंक्शन के पुत्र पुत्री समस्त परिवारजन धर्म पटेल मोती पटेल अंबु पटेल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सामाजिक जन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिवंगतों की पुण्य स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button