भीम आर्मी छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा देश के रीड हड्डी तमाम युवाओं छात्र-छात्राओं के नीट परीक्षा लीक मामला को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी के नाम पर सौंपा गया ज्ञापन

सारंगढ़।भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना लोकसभा सांसद माननीय advocate चंद्रशेखर आजाद जी के आव्हान पर भीम आर्मी छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तत्वधान में भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनीन्दर सिंह आजाद के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी के नाम पर जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से विद्यार्थी हित मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान राष्ट्रीय कमेटी सदस्य राजकुमार जांगडे,पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विजय सोनवानी,ज़िला अध्यक्ष आपूर बंजारे,वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष खगेश निराला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष अमन प्रेमी, ज़िला महासचिव मनोज जांगडे, ज़िला जिला ई.टी. सेल प्रभारी तनमय टंडन पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील अनंत, जिला कार्यकारणी सदस्य राजकुमार वारे, सुमन निराला, जनक लहरें,गजराज जांगडे, राजेश भास्कर,यशवंत निराला, निर्मल निराला, अजय खूंटे, अभय निराला, मुकेश लहरें, लोकेश प्रेमी,विक्रम जांगडे,सुरेंद्र जांगडे,बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र अजय,सारंगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष शिव भारती,ब्लॉक उपाध्यक्ष रवि सोनी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी देव टांडे,ब्लॉक भूपेंद्र चौहान, सुमित भारती, अनिलमातृ शक्ति माता बहने, तथा अन्य , छात्र,छात्राएं, व भीम आर्मी के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
विभिन्न मांगे –
1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा दें।
2. आंदोलन से संबंधित परिस्थितियों में जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिवार को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए।
3. संसद में पेपर लीक तथा छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा कराई जाए।
4. आंदोलन में शामिल छात्रों के विरुद्ध किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।
5. शिक्षा माफिया एवं पेपर लीक गिरोहों के विरुद्ध कठोर एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच संबंधी मांगें
1. छात्राओं के साथ हुई अशोभनीय एवं अमर्यादित घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
2. पुलिस के साथ सफेद वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक की जाए तथा उन्हें पुलिस के हेल्मेट एवं लाठियाँ किस आधार पर उपलब्ध कराई गईं, इसकी जांच कराई जाए।
3. कथित रूप से अवधि समाप्त हो चुके आँसू गैस के गोलों के प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
4. प्रदर्शन स्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों एवं कथित रूप से पत्थरों से भरे ट्रक की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
5. पुलिसकर्मियों के पास कथित रूप से मौजूद कीलों वाली लाठियों के प्रयोग की जांच कर जिम्मेदारी निर्धारित की जाए।
6. भविष्य में सभी पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की वर्दी पर स्पष्ट एवं दृष्टिगोचर नेम प्लेट अनिवार्य की जाए।
शिक्षा एवं भर्ती सुधार संबंधी मांगें –
1. NEET UG, JEE Main तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्णतः पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू की जाए।
2. सभी सरकारी भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं का परीक्षा शुल्क समाप्त किया जाए।
3. महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र उनके गृह जनपद तथा पुरुष अभ्यर्थियों के गृह अथवा निकटवर्ती जनपद में निर्धारित किए जाएँ।
4. पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों के दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं समयबद्ध दंड सुनिश्चित किया जाए।
5. सभी विभागों के रिक्त पदों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाए।
6. राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए।
7. भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
8. प्रतियोगी परीक्षाओं में लागू नॉर्मलाइजेशन प्रणाली समाप्त की जाए।
9. जिन परीक्षाओं में स्कोर कार्ड जारी नहीं किए जाते, उनमें परिणाम के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी का प्राप्तांक (स्कोर) अनिवार्य रूप से सार्वजनिक किया जाए।
भीम आर्मी का साफ हिदायत है यदि छात्र हित के इस मुद्दे पर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं होती तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार आगामी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने में बाध्य होगी|




