सारंगढ़-बिलाईगढ़ के डीएफओ विपुल अग्रवाल का सूरजपुर तबादला; पुष्पलता टंडन पुनः संभालेंगी कमान

सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज/ राज्य शासन द्वारा जारी नवीनतम स्थानांतरण आदेश के तहत वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस आदेश के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पदस्थ वनमंडलाधिकारी (DFO) विपुल अग्रवाल का स्थानांतरण सूरजपुर जिले के लिए कर दिया गया है।
वहीं, जिले के वन प्रशासन को अधिक सुदृढ़ और अनुभवी नेतृत्व प्रदान करने के उद्देश्य से पुष्पलता टंडन को पुनः सारंगढ़-बिलाईगढ़ का नया डीएफओ (DFO) नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि पुष्पलता टंडन पूर्व में भी इस जिले में डीएफओ के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुकी हैं। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और वन प्रबंधन से भली-भांति परिचित होने के कारण उनकी इस पुनः पदस्थापना से जिले के वन विकास, पर्यावरण संरक्षण और वनक्षेत्र से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद प्रशासनिक हलकों में नए वनमंडलाधिकारी के स्वागत और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर सकारात्मक उत्साह देखा जा रहा है।




