सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में उमड़ा आस्था श्रद्धा और संस्कृति का संगम

कलेक्टर पद्ममिनी भोई साहू व जिपं अध्यक्ष संजय पांडेय ने पूजा अर्चना के साथ किया शुभारंभ
प्रोजेक्टर पर सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन सारंगढ़ के सौजन्य से आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई द्वारा खडगेश्वर नाथ मंदिर खाडा बंन में विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की । इस दौरान गर्भगृह में कलेक्टर, जिपं अध्यक्ष, सीईओ के द्वारा पूजा अर्चना किया गया वही मंदिर के आंगन में भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय की विशेष उपस्थिति रही। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन मिश्रा, जिपं मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम राजस्व वर्षा बंसल एवं डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा ने भी खड़केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ किया और आयोजन की सफलता की कामना की ।
पूजा अर्चना पश्चात केसरवानी भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के सोमनाथ की रैली का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा। इस दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई, जिपं अध्यक्ष संजय पांडे भाजपा जिअध्यक्ष ज्योति पटेल, जिपं सीईओ इंद्रजीत बर्मन, भुवन मिश्रा, बरत साहू , जेपी बानी, नंदकिशोर अग्रवाल, कुमार केसरवानी, जीडी बंसल,नत्थू केडिया का पुष्प गुच्छ देकर समाज कल्याण विभाग और आंगन बाडी के द्वारा स्वागत किया गया।तदुपरांत कलेक्टर पद्मिनी ने भारतीय संस्कृति, संस्कार, आस्था, विश्वास और परंपराओं पर अपनी बात कही।जिपं अध्यक्ष पांडे ने सोमनाथ के इतिहास के बारे में बताया। इस बीच प्रोजेक्टर के द्वारा प्रधानमंत्री के संबोधन को लोगों ने बड़े उत्साह और ध्यानपूर्वक सुना । कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का माहौल देखने को मिला सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया । इस आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक, समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।




