सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ नगरपालिका टीम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 जुलाई 2026/नगरपालिका परिषद सारंगढ़ द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट, किराना एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, एवं शासन द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक समझाइश दी गई। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग एवं विक्रय न करने की सख्त हिदायत दी गई तथा कपड़े, जूट एवं अन्य पर्यावरण- अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई एवं जुर्माना वसूला गया। सभी व्यापारियों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण एवं विक्रय न करने की चेतावनी दी गई। नगरपालिका परिषद सारंगढ़ द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से भी अपील की जाती है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

लोगों के द्वारा फेंके गये प्लास्टिक सहित खाद्य पदार्थ खाकर गाय की जा रही जान

पशुधन विकास विभाग के द्वारा किए गए अब तक के ऑपरेशन में यह बात आई हैं कि लोगों के द्वारा फेंके गये प्लास्टिक सहित खाद्य पदार्थ खाकर गायवंशजों की जान जा रही है। लोग खाद्य पदार्थ को कागज में या अन्य जैविक दोना पत्तल में फेकेंगे तो गायवंशजों के जान नही जाएगी। सार्वजनिक जगहों में फेंके गए इन प्लास्टिक सहित खाद्य पदार्थ को गायवंशज खाते है जो पेट में इकट्ठा होकर पशु को बीमार करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button