छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक का सारंगढ़ आगमन, जिला कांग्रेस ने किया आत्मीय अभिवादन

सम्मान व स्नेह के वातावरण में हुई भेंट, महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में हुआ आत्मीय अभिवादन

सारंगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के सारंगढ़ आगमन पर स्थानीय विश्राम गृह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन एवं ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदमी अभिवादन किया जिला अध्यक्ष ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन करते हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात करवाई। जनप्रतिनिधियों व सामाजिक जनों ने भी आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर महिला अधिकारों एवं सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के सारंगढ़ आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उनके स्वागत में सादगी, आत्मीयता और गरिमामयी वातावरण देखने को मिला।

महिला मुद्दों पर खुलकर हुई बात –
इस अवसर पर महिला सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा एवं सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा कि महिला आयोग सदैव राज्य की सभी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं से जुड़े प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही और जनजागरूकता अभियानों की आवश्यकता पर भी बल दिया। किरणमयी नायक ने आश्वस्त किया कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ सहित पूरे रायगढ़ जिले में महिला हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उक्त अवसर पर ताराचंद देवांगन जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, सूरज तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, संजय दुबे वरिष्ठ कांग्रेसी, गोल्डी नायक संपादक, विनोद भारद्वाज जिपं सदस्य, राधे जायसवाल, रविंद्र नंदे महेश नायक, राजू यादव, राकेश तिवारी, रमेश खूंटे, राकेश जाटवर, जितेंद्र पुराइन, मो वसीम, राजेंद्र वारे, शाहजहां खान, सागर दीवान, हारुन खान, राजेश भारद्वाज आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button