ChhattisgarhSarangarh

मोहर्रम में यादें हुसैन कार्यक्रम में मुस्लिम जमात ने किया शरबत ए मोहब्बत का लंगर

सारंगढ़ भारतमाता चौक में दिखी मानवता और कौमी एकता की खूबसूरत मिसाल

सारंगढ़ न्यूज़/ “मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना…”
आज सारंगढ़ में मुस्लिम अल्पसंख्यक कमेटी और आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में ‘यादें हुसैन’ कार्यक्रम (शरबत-ए-मोहब्बत का लंगर) का आयोजन किया गया। इस जनसेवा और रूहानी कार्यक्रम में मुझे भी शामिल होने का सौभाग्य मिला।
इस भीषण गर्मी में, सफर तय कर रहे राहगीरों, आम जनता और बाहर से आए मेहमानों के लिए लगातार 10 दिनों तक ठंडे पानी और मीठे शरबत का यह बेहतरीन इंतज़ाम किया गया है। आज जनता ने जिस तरह सहर्ष शरबत पीकर अपनी दुआएं, प्यार और अपनापन दिया, उसने इस सेवा कार्य को पूरी तरह सफल बना दिया।
मेरे लिए हर वर्ग, हर समाज एक समान है। मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और आज का यह कार्यक्रम इस बात का गवाह है कि हम सब एक हैं।
इस नेक कार्य में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर उपस्थित रहे सभी साथियों का मैं सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ:
शाहजहां खान जी (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, सारंगढ़-बिलाईगढ़)
शेख सलीम भाई जी (अध्यक्ष, आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन)
सरताज बेग जी (सदर, जामा मस्जिद सारंगढ़)
हाजी शेख समीर जी (ऑनर, नजीर कृषि केंद्र)
हैदर भाई जी (पेट्रोल पंप)
शेख अलाउद्दीन जी
शाहजहां बेग जी
हारून खान जी
राजा ओड़िया जी
मकसूद भाई
आशिफ खान जी
बाबा खान जी
फिरोज खान जी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button