“डीडीसी संतोषी अरविंद खटकर के प्रयासों से रिवापार डगनिया 1.5 करोड़ रु सड़क मार्ग की स्वीकृति”

जिला पंचायत की वर्चुअल बैठक में सीएम ने किया लोकार्पण

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के अभियान में सारंगढ़ क्षेत्र में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। कोसीर क्षेत्र से डीडीसी जिप सभापति संतोषी अरविंद खटकर के निरंतर अथक प्रयासों से रिवापार और डगनिया सड़क मार्ग जो लंबे समय से अधूरा था जिसकी विगत दिनों डांस प्रतियोगिता के दरमियान भाजपा नेत्री और डीडीसी श्रीमती संतोषी अरविंद खटकर से आम जनता ने भरे मंच में मांग रखी, जिसे उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री महोदय वित्त मंत्री महोदय को अवगत कराने और तत्काल मांग को मूर्त रूप देने का आश्वासन दिया था, जिसके तहत आज जिला पंचायत के वर्चुअल बैठक में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत ₹1.5 करोड़ की लागत से तैयार सड़क मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि और जिला पंचायत सदस्य (DDC) ने रिबन काटकर मार्ग को जनता को समर्पित किया। सड़क के निर्माण पर संतोष व्यक्त करते हुए डीडीसी खटकर ने कहा कि यह मार्ग न केवल आवागमन को आसान बनाएगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और किसानों के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए विभाग की सराहना की और इस विकास कार्य के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई सड़क के बनने पर खुशी जाहिर की।
ग्राम रीवापार डगनिया का बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण करने वर्चुअल बैठक में इस स्वीकृति से रीवापार डगनियाँ ही नहीं बल्कि क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। श्रीमती संतोषी अरविंद खटकर सभापति जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं भाजपा जिला मंत्री सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने अपने जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र की इस स्वीकृति से आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय छ ग शासन एवं आदरणीय ओपी चौधरी जी ( वित्त मंत्री छ ग शासन) को सादर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त की है।




